राष्ट्रमंडल खेल : दीक्षित और रेड्डी ने फेनेल को आश्वस्त किया (लीड-1)
फेनेल ने इस मुलाकात के दौरान खेलों की तैयारियों में हो रही देरी का कारण जानना चाहा। इस पर रेड्डी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि तैयारियां निर्धारित समय तक पूरी कर ली जाएंगी। फेनेल ने रेड्डी से उनके दफ्तर में मुलाकात की।
इससे पहले, फेनेल ने शीला से उनके आवास पर मुलाकात की थी। फेनेल सुबह 9.00 बजे शीला के आवास पर पहुंचे और लगभग 30 मिनट तक रुके।
एक सूत्र ने बताया कि शीला और फेनेल के बीच खेलों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्र के मुताबिक फेनेल शीला और रेड्डी के जवाब से संतुष्ट नजर आए।
फेनेल ने बुधवार को कई आयोजन स्थलों का दौरा किया था। वह 3-14 अक्टूबर के बीच होने वाले इस आयोजन की तैयारियों से प्रभावित दिखे। सीजीएफ प्रमुख तैयारियों का जायजा लेने के लिए दो दिनों की भारत यात्रा पर हैं।
आयोजन समिति ने सभी आयोजन स्थलों पर काम पूरा करने के लिए 25 अगस्त तक की समय सीमा तय की है और खेल गांव 16 सितंबर से विदेशी प्रतिनिधियों के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। इसी दिन से विदेशी मेहमान भारत पहुंचना शुरू कर देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications