शौचालय जाने पर तनख्वाह में कटौती
समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के अनुसार कंपनी 'दुनबिया' के कर्मचारी जितनी बार शौचालय गए, उनकी निर्धारित तनख्वाह में से उतनी ही कटौती की गई है।
कर्मचारी संगठन 'यूनाइट' का कहना है कि कारखाने के 86 कर्मचारी कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं।
इस मामले को देख रहे वाले वकील इसकी समीक्षा कर रहे हैं। डेली एक्सप्रेस के अनुसार 'यूनाइट' की क्षेत्रीय अधिकारी कैथी रुडफोर्थ का कहना है, "यहां दो मुद्दे हैं। पहला यह देखना है कि क्या उनके अनुबंध के घंटों का उल्लंघन और दूसरा क्या न्यूनतम मजदूरी का उल्लंघन हुआ।"
उधर, कारखाने के प्रवक्ता ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications