टोरंटो में पतंगबाजी पर लगा प्रतिबंध

टोरंटो, 19 अगस्त (आईएएनएस)। कनाडा में टोरंटो शहर के प्रसिद्ध 'मिल्लिकेन पार्क' में पतंगबाजी करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले पर 100 डॉलर का जुर्माना लगाया जाएगा।

स्थानीय निवासियों की शिकायत के बाद यह आदेश जारी किया गया है। लोगों ने पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ विभिन्न तरह की शिकायतें की थी। लोगों की इस बात की शिकायत की थी कि पतंगों का मलबा उनकी छतों पर गिर रहा है और पक्षी भी पतंगों में फंस रहे हैं।

टोरंटो में पाकिस्तान और अफगानिस्तान मूल के लोग बड़ी तादाद में रहते हैं और उनमें पतंगबाजी काफी मशहूर है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय मूल के पंजाबी समुदाय के लोगों में भी पतंगबाजी का शौक है, जो यहां बड़ी संख्या में हैं।

प्रसिद्ध 'मिलिकेन पार्क' में कई संघों द्वारा पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। पतंग उड़ाने के शौकीन लोग बड़ी बेसब्री से उस समय का इंतजार करते हैं जब ये प्रतियोगिताएं शुरू होती हैं।

शहर में 32 हेक्टेयर में फैले इस पार्क में पहली बार पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। लोगों को यह डर सता रही है कि कहीं शहर के दूसरे क्षेत्रों में भी पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध न लगा दिया जाय।

लोगों ने पार्षद चिन ली के यहां अपनी शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद सिटी काउंसिल ने पतंगबाजी पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। स्थानीय पार्षद ली ने कहा, "मेरे पास पतंगबाजी से जुड़ी शिकायतें आ रहीं थीं कि इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों के गिरने की घटनाएं भी सामने आ रही थीं।"

उधर, पतंबाजी से जुड़े संगठनों ने इसे लेकर चिंता जाहिर की है और इसके मलबे को इक्कठा करने की इच्छा जाहिर की है। संगठनों का यह भी कहना है कि इस परंपरा को जिंदा रखने के लिए वह कॉटन का पतंग बनाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+