उप्र में आपात स्थिति में उतारा गया हेलीकॉप्टर
निजी कंपनी करीना एयरलाइंस के इस हेलीकॉप्टर को जिले के गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के झ्झंडेवाड़ा गांव में करीब 11 बजे आपात स्थिति में उतारा गया।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार ने आईएएनएस को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हेलीकॉप्टर में कुछ तकीनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते पायलट को उसे आपात स्थिति में उतारना पड़ा। हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
कुमार ने बताया कि हेलीकॉप्टर में पायलट के साथ दो अन्य यात्री सवार थे, जिन्होंने दिल्ली से चण्डीगढ़ जाने के लिए इसे किराये पर लिया था।
पुलिस के मुताबिक हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए इंजीनियर मौके पर पहुंच रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications