बिहार में देवेन्द्र यादव ने बनाई नई पार्टी
प्रदेश के झंझारपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद यादव ने पटना में अपनी नई पार्टी समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक के गठन की घोषणा करते हुए कहा कि बिहार की जनता पिछले 20 वर्षो से ठगा हुआ महसूस कर रही है। यहां कि जनता को चाहे 15 वर्ष की लालू प्रसाद यादव (राबड़ी देवी के कार्यकाल सहित) की सरकार हो या पांच वर्ष की नीतीश सरकार हो दोनों ने छला है।
उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास के दावे को खोखला बताते हुए कहा कि उनके विकास के झूठे दावों को गांवों में जाकर समझा जा सकता है। उन्होंने लालू द्वारा पार्टी के मुख्यमंत्री की घोषणा दिल्ली में करने पर भी नाराजगी जताई।
यादव ने कहा कि स्थानीय लोगों की आवाज बनने के लिए ही आज इस पार्टी का गठन करना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि यह पार्टी आम लोगों की पार्टी बनेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications