अमेरिका का विकिलीक्स से बातचीत से इंकार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक रक्षा विभाग के प्रवक्ता ब्रायन विटमैन ने बुधवार को कहा कि वेबसाइट ने रक्षा मुख्यालय 'पेंटागन' में किसी संबंधित प्रशासनिक संस्था से संपर्क नहीं किया है। विभाग का विकिलीक्स से कोई संपर्क नहीं हुआ है। वेबसाइट ने हालांकि मीडिया को मध्यस्थ के तौर पर उपयोग करने की कोशिश की है।
यह वेबसाइट कुल 92,000 गुप्त दस्तावेज सार्वजनिक कर चुकी है और इस वेबसाइट के प्रकाशक ने कहा है कि उनकी 15,000 नए दस्तावेज जारी करने की योजना है।
विटमैन ने कहा, "यह दस्तावेज वापस किए जाने चाहिए। गोपनीय दस्तावेजों का खुलासा नहीं होना चाहिए और जो दस्तावेज प्रकाशित किए गए हैं उन्हें हटाया जाना चाहिए।"
रक्षा विभाग वेबसाइट से बात करने का इच्छुक नहीं है। विटमैन ने कहा कि गोपनीय दस्तावेजों का खुलासा करना कानून के खिलाफ है।
सेना का अपराध अन्वेषण विभाग और एफबीआई गोपनीय दस्तावेजों के खुलासे के मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications