खाद्य महंगाई दर घटकर 10.35 प्रतिशत हुई
दालों की कीमतों में हल्की कमी और सब्जियों खासकर आलू और प्याज के दाम में तेज गिरावट के चलते खाद्य महंगाई दर में यह नरमी दर्ज की गई है।
ईंधन कीमतों के सूचकांक में गिरावट का रुख जारी रहा। इस सप्ताह यह सूचकांक गिरकर 12.55 प्रतिशत पर आ गया जो कि पिछले सप्ताह 12.66 प्रतिशत रहा था।
प्राथमिक वस्तुओं के सूचकांक में भी पिछले सप्ताह की तुलना में गिरावट दर्ज की गई। इन वस्तुओं के दाम पिछले साल के इसी सप्ताह की तुलना में 14.85 प्रतिशत ज्यादा रहे जो कि पिछले सप्ताह 15.66 प्रतिशत ज्यादा थे।
पिछले साल के इसी सप्ताह की तुलना में प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दामों में उतार-चढ़ाव निम्मानुसार रहा:
मोटे अनाज: 7.4 प्रतिशत
चावल: 8.27 प्रतिशत
गेहूं: 7.63 प्रतिशत
दालें: 18.32 प्रतिशत
सब्जियां: (-) 22.12 प्रतिशत
फल: 16.74 प्रतिशत
दूध: 19.03 प्रतिशत
आलू: (-) 49.81 प्रतिशत
प्याज: (-) 6.91 प्रतिशत
हाल ही में जारी हुए थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई में महंगाई दर 9.97 प्रतिशत रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications