नक्सली नेता किशनजी ने संघर्ष विराम का प्रस्ताव दिया
कोलकाता। नक्सली नेता कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी ने मीडिया के माध्यम से सरकार से संपर्क कर संघर्ष विराम का प्रस्ताव भेजा है। किशनजी ने तीन महीने के संघर्ष विराम का प्रस्ताव मंगलवार की रात पेश किया। किशनजी ने कहा, "सरकार और हमारा संगठन, दोनों एकसाथ तीन महीने का संघर्ष विराम घोषित करेंगे। उसके बाद ही बातचीत की जमीन तैयार होगी।"
किशनजी ने कहा कि 'हम स्वामी अग्निवेश को मध्यस्थ के रूप में चाहते हैं। लेकिन हमें सूचना मिली है कि सरकार रेल मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्षा ममता बनर्जी को बातचीत की मध्यस्थता के लिए भेज सकती है।' किशनजी ने कहा, "यदि बनर्जी को मध्यस्थता करने में कोई समस्या नहीं है, तो हम इसका स्वागत करते हैं।"
मीडिया को भेजे एक आडियो टेप में किशनजी ने सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश को बातचीत की मध्यस्थता करने के लिए कहा है। किशनजी ने लेखिका अरुंधती रॉय, तृणमूल कांग्रेस के सांसद कबीर सुमन, मानवाधिकार कार्यकर्ता गौतम नौलखा का नाम भी बातचीत में मध्यस्थ के रूप में सुझाया है।












Click it and Unblock the Notifications