बिहार में 5 लाख रुपये का अफीम बरामद
पूर्णिया के पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार ने बुधवार को बताया कि खुसकीबाग क्षेत्र में पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान एक मोटरसाइकिल से तस्करी के लिए ले जाया जा रहा साढ़े छह किलोग्राम अफीम बरामद किया गया। मोटर साइकिल चालक मोहम्मद मोइद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कटिहार के कदवा थाना क्षेत्र निवासी बताया जा रहा है।
कुमार के मुताबिक बरामद अफीम की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब पांच लाख रुपये बताया जाता है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications