मप्र में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर मिलेंगे 10 लाख रुपये (लीड-1)

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए निर्णय का ब्योरा देते हुए सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना अगस्त से लागू की गई है। इस योजना को अमल में लाने से सरकार पर 40 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने और औद्योगिक विकास के लिए निजी वायुयान सेवा शुरू की जाएगी। इस सेवा से भोपाल, इंदौर, जबलपुर सतना और ग्वालियर आपस में जुड़ जाएंगे। इसके लिए पर्यटन विकास निगम विभाग में अलग से विमानकी प्रकोष्ठ गठन, विमान में सीटों को आरक्षित करने और विमानों को दिए जाने वाले ईंधन को वैट कर की प्रतिपूर्ति का निर्णय लिया गया है।

निजी वायुसेवा का ब्योरा देते हुए मिश्रा ने बताया कि वायुयान सेवा को शुरू करने के लिए इच्छुक कंपनियों से निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। इच्छुक कंपनियों को सरकार की ओर से रियायत दी जाएगी। इस रियायत के चलते सरकार पर 10 से 12 करोड़ रुपये का भार पड़ सकता है।

मंत्रिपरिषद के फैसले के मुताबिक निजी आपरेटर्स को नौ सीट वाला विमान चलाना होगा और उन्हें किराया निर्धारण की स्वतंत्रता रहेगी। इन विमानों में राज्य सरकार के लिए सीटें आरक्षित रहेंगी, इन स्थानों पर राज्य सरकार के अधिकारी यात्रा करेंगे। अगर यह सीट खाली जाती हैं तो उन्हें खुले बाजार में बेचा जाएगा। इसके बाद भी यह सीट खाली रहती है तो राज्य सरकार उसकी भरपाई करेगी।

प्रदेश सरकार ने लोकसेवा प्रबंधन विभाग के गठन का भी निर्णय लिया है। इस विभाग के गठन के साथ 20 सूत्रीय क्रियान्वयन विभाग समाप्त हो गया है। इसके अलावा इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में पुनरीक्षित वेतनमान का लाभ देने का निर्णय लिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+