सेना में आत्महत्या के मामले में कमी
एक सवाल के जवाब में रक्षामंत्री ए. के. एंटनी ने राज्यसभा में बुधवार को बताया कि सरकार ने सशस्त्रों बलों के जवानों में आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं।
उन्होंने बताया कि मनोवैज्ञानिक सेना के जवानों को तनाव से उबरने का प्रशिक्षण दे रहे हैं। तनाव से जुड़े मसलों पर कमांडर स्तर के अधिकारी कार्यशाला, समूह बातचीत और परामर्श सत्र के माध्यम से जवानों से संवाद कर रहे हैं। एंटनी ने बताया कि छुट्टियों के मामले में भी उदारता बरती जा रही है।
सभी जवानों को छुट्टियों से लौटने के बाद साक्षात्कार और चिकित्सकीय जांच के बाद ही उन्हें अपनी इकाई जाने दिया जा रहा है। उन्हें योग और प्रणायाम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
रक्षा मंत्री ने बताया कि भोजन की गुणवत्ता, बेहतर कपड़े और परिवार के साथ आवास जैसी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications