गांधी सेतु पर ट्रक-कार में टक्कर से 3 मरे
पटना। पटना में महात्मा गांधी सेतु पर मंगलवार को एक सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना महात्मा गांधी सेतु पर खंभा संख्या 40 के निकट हुई। कार हाजीपुर से पटना आ रही थी जबकि ट्रक पटना से हाजीपुर जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में भर्ती करा दिया गया है। घटना के बाद से ही ट्रक का चालक और सह चालक फरार हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications