गृह मंत्रालय के कंप्यूटरों में वायरस हमला

सूत्रों के अनुसार भेजे गए दुर्भावनापूर्ण ई-मेल में एक खतरनाक वायरस ट्रोजन है, जो हैकर को उपयोगकर्ता के कंप्यूटर में पहुंचने की सहूलियत देता है।

जांचकर्ताओं को संदेह है कि किसी दूसरे देश के हैकरों ने राजदूत के ई-मेल आईडी का पता कर लिया है और उस खाते का इस्तेमाल वायरस भेजने में किया है।

अधिकारियों के अनुसार इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने गृह मंत्रालय के अधिकारियों को उस तरह के ई-मेल न खोलने की चेतावनी दी है, जिसमें किसी अनजान प्रोग्राम को 'रन' करने या 'इनस्टाल' करने के लिए कहा जाए।

एक सूत्र ने आईबी द्वारा जारी निर्देश के हवाले से कहा, "इंटेलिजेंस ब्यूरो ने सूचित किया है कि मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारियों को कुछ भारतीय आतंकियों की एक सूची में छुपे एक ट्रोजन युक्त ई-मेल आईडी से एक दुर्भावनापूर्ण मेल प्राप्त हुआ है।"

इस वायरस ने, यहां तक की सरकार की आईटी शाखा, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा सरकारी कंप्यूटरों में लगाए गए एक आधुनिक वायरस रोधी सॉफ्टवेयर के बाद भी कंप्यूटरों पर हमला किया है।

अधिकारियों ने कहा कि जिन कंप्यूटरों में वायरस का हमला हुआ है, उनमें कोई संवेदनशील सूचना संरक्षित नहीं है, फिर भी कम से कम नुकसान के लिए आईबी ने खास प्रक्रियाओं को अपनाए जाने का आदेश दिया है।

आईबी ने कहा है कि नार्थ ब्लॉक में लगे कंप्यूटरों को आधुनिक वायरस रोधी सॉफ्टवेयर के अनुप्रयोगों के जरिए नियमित रूप से तरोताजा किया जाना चाहिए। इसके अलावा इंटरनेट से जुड़े कंप्यूटरों में कोई भी संवेदनशील दस्तावेज संरक्षित न किया जाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+