पाकिस्तान में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या दो करोड़
पाकिस्तान
के प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गिलानी ने कहा है कि वहां आई भीषण बाढ़ से दो करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं. अभी तक बाढ़ प्रभावितों की संख्या एक करोड़ 40 लाख बताई जा रही थी. प्रधानमंत्री गिलानी ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम संबोधन में यह जानकारी दी है. पाकिस्तान में आई बाढ़ की वजह से वहां स्वतंत्रता दिवस के समारोहों को बड़े पैमाने पर रद्द कर दिया गया है. id="toptextpromo">उन्होंने
कहा, "ऐसे भी बाढ़ पीड़ित हैं जिन तक अभी पहुंचा नहीं जा सका है. लेकिन सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती है." अपने संबोधन में प्रधानमंत्री गिलानी ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ चल रहे जंग को जारी रखने की बात भी दोहराई. उन्होंने कहा, "बाढ़ की अभूतपूर्व चुनौतियों के बावजूद पाकिस्तान की सरकार आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग लड़ती रहेगी. उम्मीद है कि दुनिया हमें समर्थन देती रहेगी." id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इसके
पहले पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बात की आलोचना की थी कि बाढ़ आपदा में मिल रही अंतरराष्ट्रीय मदद काफ़ी सुस्त है. राहत एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि पीने के साफ़ पानी की कमी की वजह से स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं. उम्मीद की जा रही है कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून पाकिस्तान के दौरे पर जा सकते हैं. संयुक्त राष्ट्र ने बाढ़ पीड़ितों में कम से कम एक व्यक्ति में हैजा होने की पुष्टि की है.











Click it and Unblock the Notifications