भारतीय मदद के प्रस्ताव पर पशोपेश में पाकिस्तान
स्थानीय समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार भारत के विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान इस मदद की पेशकश की।
भारतीय उच्चायोग की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है कि इस बातचीत के दौरान कृष्णा ने पाकिस्तान के लोगों की जरूरत के समय सद्भावना का परिचय देते हुए इस मदद का प्रस्ताव दिया।
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि भारत के प्रस्ताव पर गौर किया जा रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हमने भारत का प्रस्ताव ठुकराया नहीं है। इस पर जल्द फैसला किया जाएगा।"
गौरतलब है कि पाकिस्तान इन दिनों भयावह बाढ़ का सामना कर रहा है। बाढ़ से 1,600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 1.4 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। अनुमान है कि बाढ़ से पाकिस्तान को 2.92 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications