राष्ट्रमंडल खेल : अनियमितता के दोषियों को सजा दिया जाए
एक बयान में कहा गया, "प्रधानमंत्री ने खेलों के आयोजन से जुड़े मंत्रालयों को अनियमितता से जुड़ी सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दोषी पाए गए लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी।"
प्रधानमंत्री ने खेलों की तैयारियों पर उठ रहे सवालों के मद्देनजर विचार विमर्श के लिए इससे संबंधित मंत्रियों व अधिकारियों की अपने आवास पर विशेष बैठक बुलाई थी।
दिल्ली के उपराज्यपाल तेजेंद्र खन्ना, शहरी विकास मंत्री जयपाल रेड्डी, खेल मंत्री मनोहर सिंह गिल और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के अलावा कई प्रमुख अधिकारियों ने इस बैठक में हिस्सा लिया।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों तथा उसमें कथित भ्रष्टाचार पर संसद के दोनों सदनों में बहस हुई थी और जोरदार हंगामा भी हुआ था।
शुक्रवार शाम को नई दिल्ली में कांग्रेस कोर कमिटी की बैठक हुई थी। उस बैठक में प्रधानमंत्री से खेलों के सफल आयोजन से जुड़ी जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेने का अग्रह किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications