जाति जनगणना पर लोकसभा में हंगामा

India Elex Rally
लोकसभा में गुरुवार को जाति आधारित जनगणना पर भारी हंगामा हुआ. विपक्षी नेताओं को जाति के आधार पर जनगणना बायोमेट्रिक चरण में करने पर आपत्ति थी. दरअसल जनगणना के कई चरण हैं और बायोमेट्रिक चरण सबसे कठिन है और इसमें सबसे अधिक समय लगेगा.

नेताओं का कहना था कि बायोमेट्रिक चरण से इसे शामिल करने का फ़ैसला जनता को बेवकूफ़ बनाना है. भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और बहुजन समाज पार्टी के नेता सदन में खड़े हो गए और माँग करने लगे कि हर नागरिक की जाति के आधार पर गिनती की जाए.

दरअसल मंत्री समूह (जीओएम) ने बुधवार को जाति आधारित जनगणना करने का फ़ैसला किया था. जनता दल-यू के नेता शरद यादव, समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव, बीएसपी के सदस्य दारा सिंह चौहान और आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बायोमेट्रिक जनगणना के दौर में जाति आधारित जनगणना को शामिल करना लोगों को बेवक़ूफ़ बनाने का एक तरीक़ा है.

शरद यादव ने कहा,"ये प्रक्रिया 100 वर्षों में भी पूरी नहीं हो पाएगी. लोगों को मतदाता पहचान पत्र देने का फ़ैसला 15 वर्ष पहले किया गया था जिस पर पूरी तरह से अभी तक अमल नहीं किया गया है." भाजपा, बीएसपी, एसपी, आरजेडी के सदस्यों ने शरद यादव का साथ दिया. इस पर सदन में नारेबाजी शुरु हो गई.

इस शोर- शराबे के बीच तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय समेत पार्टी के कई अन्य सदस्यों ने रेल मंत्री ममता बनर्जी पर कुछ दिन पहले हुए हमले की बात को भी उठाने की कोशिश की. लेकिन शोर शराबा बढ़ने पर लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी. सदन में कार्यवाही स्थगित होने पर सदन के नेता प्रणब मुखर्जी को ग़ुस्साए नेताओं से बातचीत करते हुए देखा गया.

दरअसलमंत्री समूह ने फ़ैसला किया था कि जाति आधारित जनगणना की शुरुआत बायोमेट्रिक जनगणना के दौर के साथ ही होगी. बायोमेट्रिक जनगणना का दौर दिसंबर से शुरु होने की उम्मीद है. इसमें 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों की फ़ोटो, उंगलियों के निशान और आँखों की पुतलियों की तस्वीरें ली जाएँगी. हालांकि पहली अप्रैल से शुरु हुई जनगणना में जाति आधारित जनगणना किए जाने का ज़्यादातर राजनीतिक दलों ने समर्थन किया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+