टीवी कार्यक्रम के दौरान पत्रकार और राजनेता में मारपीट

कार्यक्रम के प्रस्तोता के सवालों से तंग आकर राजनेता ने उस पर हमला कर दिया। जवाब में प्रस्तोता ने उसके साथ मारपीट की।

समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक इस घटना में पूर्व कांग्रेसी नेता जोआ कोरिया शामिल थे। कोरिया आर्क राज्य से ब्राजीलियन डेमोक्रेट्रिक पार्टी के टिकट पर सीनेट के उम्मीदवार हैं।

चुनाव से पहले टीवी-5 पर उनका एक साक्षात्कार प्रसारित होना था। साक्षात्कार डेमोस्टीनिस नेस्कीमेंतो नाम के पत्रकार को लेना था। साक्षात्कार के दौरान कोरिया नेस्कीमेंतो के सवालों से इतना झुंझला गए कि उन्हें उनके साथ बहस शुरू कर दी।

सेट पर बहस होता देख कार्यक्रम के निर्देशक ने ब्रेक की घोषणा की लेकिन ब्रेक के दौरान भी दोनों के बीच बहस जारी रही। बहस के दौरान कोरिया ने नेस्कीमेंतो को मुक्का जड़ दिया। इसके जवाब में नेस्कीमेंतो ने भी कोरिया को मुक्का मारा।

इस घटना का अच्छा पक्ष यह रहा कि ब्रेक लिए जाने के कारण दोनों की मारपीट का प्रसारण नहीं हो सका।

ब्रेक के बाद जब नेस्कीमेंतो दोबारा स्क्रीन पर आए तब उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में इसलिए रुकावट आई क्योंकि उन पर 'मानसिक तथा शारीरिक' रूप से हमला किया गया। इस संबंध में नेस्कीमेंतो ने कोरिया के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+