कश्मीर: आतंकी हमले में महिला की मौत, 17 घायल
जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार सुबह आतंकवादियों की ओर से सेना के तीन वाहनों और यात्री बस पर की गई गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हो गए। घायलों में दो जवान भी शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने थन्ना मंडी इलाके की डेरा-की-गली में सुबह सेना के वाहनों और एक यात्री बस पर हमला कर दिया। यह इलाका जम्मू से 190 किलोमीटर उत्तर में है।
नगरोटा स्थित सेना की 16वीं कोर के मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "आतंवादियों ने सेना के तीन वाहनों और एक यात्री बस पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इसमें दो सैनिक घायल हो गए"
इस हमले में मारी गई महिला की शिनाख्त किरण बाला के रूप में हुई है। वह पुंछ की रहने वाली थी। अधिकारी ने कहा कि जवानों की ओर से जवाबी गोलीबारी की गई। आतंकवादी मक्के के खेत छिपे हुए थे।
इससे पहले एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। आतंकवादियों की तलाशी का अभियान जारी है।













Click it and Unblock the Notifications