'श्रीलंकाई आयोग विश्वसनीय नहीं'

अमरीकी कांग्रेस के 57 सदस्यों ने श्रीलंका में कथित युद्ध अपराधों के लिए एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय तफ़्तीश की है. इन सदस्यों ने इस बारे में अमरीकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिटंन को चिट्ठी लिखी है.
ग़ौरतलब है कि बुधवार से श्रीलंका में एक आयोग युद्ध अपराधों की सुनवाई कर रहा है. इस आयोग का गठन श्रीलंका सरकार ने किया है. अमरीकी कांग्रेस के सदस्यों का कहना है कि ये आयोग विश्वासनीय नहीं है.
कोलंबो ने 'इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप' के उन दावों को ख़ारिज कर दिया है जिनमें कहा गया है कि गृह युद्ध में संभवत हज़ारों तमिल नागरिक मारे गए थे.
श्रीलंका किसी भी अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग को हमेशा ठुकराता रहा है.
उधर श्रीलंका में पिछले साल ख़त्म हुए गृह युद्ध की जांच के बना आयोग कोलंबो में पहली सुनवाई कर रहा है.
श्रीलंका का कहना है कि उनका ये आयोग दक्षिण अफ़्रीका में रंगभेद नीति के समापन के बाद बनाए गए 'ट्रूथ ऐंड रिकॉनसिलिएशन' आयोग की तर्ज़ पर है.
हांलाकि कोलंबो में बीबीसी संवाददाता चार्ल्स हावीलैंड का कहना है कि श्रीलंका सरकार के आयोग में 'ट्रूथ' यानि सच की खोज जैसा कोई उल्लेख नहीं है और आयोग मूलत वर्ष 2002 में टूटे युद्धविराम के आस-पास केंद्रित है जिसके बाद सरकार और तमिल विद्रोहियों में युद्ध छिड़ गया था.












Click it and Unblock the Notifications