उप्र में मानसून दोबारा सक्रिय
राज्य में करीब एक सप्ताह के अंतराल पर मानसून दोबारा सक्रिय हुआ है। पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, गोरखपुर, रायबरेली, वाराणसी, लखनऊ सहित कई जिलों में मंगलवार को बारिश हुई। सबसे ज्यादा 60 मिलीमीटर बारिश पीलीभीत में दर्ज की गई।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां बारिश होने के बावजूद लोग उमस से परेशान रहे।
वहीं राज्य के कुछ स्थानों में गंगा, यमुना, रामगंगा, घाघरा, शारदा सहित प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के आस-पास है। गंगा, यमुना व उसकी अन्य सहायक नदियों के जलस्तर में वृद्धि का मुख्य कारण उत्तराखंड में भारी बारिश का होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications