दुर्घटनाग्रस्त विमान में नासा के पूर्व प्रमुख, 5 की मौत
वाशिंगटन, 10 अगस्त (आईएएनएस)। अलस्का में दुर्घटनाग्रस्त हुए एक छोटे विमान में सवार लोगों में ईएडीएस के उत्तर अमेरिकी इकाई के प्रमुख और नासा के पूर्व प्रशासक सीन ओ कीफ भी शामिल हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने कहा कि इस दुर्घटना में पांच लोग मारे गए हैं। एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया है और तीन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। विमान सोमवार की रात राज्य के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में नीचे आ गिरा।
यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ओ कीफ संभावित जीवित बचे लोगों में हैं, या नहीं। ईएडीएस प्रवक्ता गुई हिक्स ने सिर्फ इतना स्पष्ट किया कि ओ कीफ भी विमान में सवार थे। लेकिन उन्होंने कहा कि उनके जीवित होने की अभी उम्मीद बाकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications