राम मंदिर निर्माण में नरसिम्हा राव की प्रमुख भूमिका थी : सिंघल
सिंघल ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि दिवंगत राव ने छह दिसम्बर 1992 को मंदिर का निर्माण सुनिश्चित किया था।
बकौल सिंघल, "इसमें कोई शक नहीं कि राव ने मंदिर निर्माण की दिशा में अहम भूमिका निभाई। उनकी भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।"
उल्लेखनीय है कि राव की इस बात के लिए आलोचना होती है कि उन्होंने मस्जिद गिराने को रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए थे।
जम्मू एवं कश्मीर को स्वायत्तता दिए जाने संबंधी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के संकेतों की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, "जम्मू एवं कश्मीर को स्वायत्तता देना बहुत बड़ी भूल होगी। यह राज्य देश का अभिन्न हिस्सा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications