बिहार में नाव दुर्घटना, 25 के डूबने की आशंका
पटना, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के सुपौल जिले के बरौना थाना क्षेत्र में बुधवार शाम कोसी नदी में सवारियों से भरी एक नाव डूब गई। इस हादसे में 25 लोगों के मरने की आशंका व्यक्त की गई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार मरमोत्रा गांव के लोग नदी पार कर बुधवार की शाम दूसरे गांव में भोज खाने गए थे कि लौटते वक्त नदी में नाव पलट गई। पुलिस के अनुसार घटनास्थल कोसी और तिजुगारी नदी का संगमस्थल बताया जा रहा है।
सुपौल के पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने टेलीफोन पर बताया कि अब तक उनको जो सूचना मिली है उसके अनुसार 25 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 से ज्यादा लोग लापता बताये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि थाना की पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। इस नाव पर करीब सौ लोग सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications