जाति आधारित जनगणना के पक्ष में जीओएम
सूत्रों का कहना है कि जीओएम केंद्रीय कैबिनेट को अपने इस फैसले से अवगत कराएगा। कैबिनेट अंतिम फैसला करेगा।
इस मुद्दे पर राजनीतिक दलों के रुखों पर विचार के लिए मंत्रियों के समूह की बुधवार शाम बैठक हुई। गत एक जुलाई को हुई जीओएम की बैठक में जाति आधारित जनगणना पर चार सप्ताह में पार्टियों का रुख मांगा गया था।
भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि वह जाति आधारित जनगणना के विरोध में नहीं है जबकि कांग्रेस ने कहा था कि वह जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर आम सहमति से आगे बढ़ेगी।
मंत्री समूह में शरद पवार, ए.के.एंटनी, पी.चिदंबरम, ममता बनर्जी, एम.वीरप्पा मोइली, फारूक अब्दुल्ला, दयानिधि मारन, कपिल सिब्बल, मुकुल वासनिक और सलमान खुर्शीद शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications