चीन में बाढ़ के बाद रोगों का खतरा
अधिकारियों के अनुसार चीन के उत्तर-पश्चिम प्रांत गान्सू में अतिवृष्टि एवं बाढ़ के बाद से 600 से अधिक लोग लापता हैं।
अधिकारियों ने बताया कि पेयजल एवं शौचालय का अभाव तथा भीड़ के बीच रहने के कारण यहां बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो गया है।
चीनी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी यांग जियान ने समाचार पत्र 'चाइना डेली' को बताया, "यदि हम सुरक्षित पेयजल और स्वास्थ्यपूर्ण पर्यावरण नहीं मुहैया नहीं करा पाए तो बड़े पैमाने पर संकामक रोग फैल सकते हैं।"
उन्होंने बताया कि आंत्रशोथ के कई मामले सामने आए हैं।
उन्होंने कहा कि इस समय रोगों पर नियंत्रण के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। झोउक्यू शहर में उपलब्ध पानी स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित है। पानी की जांच रिपोर्ट अभी आनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications