हिमाचल में 2 और छात्र रैगिग के आरोप में गिरफ्तार
कुमाहट्टी के निकट स्थित मानव भारती विश्वविद्यालय के 30 छात्रों के साथ रैगिंग करने के आरोप में इससे पहले सोमवार को चार वरिष्ठ छात्रों हिरदेश शर्मा, चेतन, प्रशांत कश्यप और मदन लाल को गिरफ्तार किया गया था।'
चेतन को पुलिस ने घटना के बाद तत्काल गिरफ्तार कर लिया था।
सहायक पुलिस अधीक्षक रमेश पठानिया ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस इस घटना में शामिल चौथे अभियुक्त हिरदेश की तलाश कर रही थी।
गौरतलब है कि वरिष्ठ छात्रों ने सोमवार रात को विश्वविद्यालय परिसर के बाहर रहने वाले छात्रों के साथ कथित तौर पर वरिष्ठ छात्रों ने हाथापाई की।
विश्वविद्यालय के निदेशक एस.पी .भारद्वाज का कहना है कि सभी आरोपी छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी छात्र अब किसी विश्वविद्यालय की परीक्षा में भाग नहीं ले सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications