राष्ट्रपति वेंकटेश्वर कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगी
विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के. रोसैया, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एस. जयपाल रेड्डी और कृषि वैज्ञानिक एम. एस. स्वामीनाथन भी मौजूद रहेंगे।
कॉलेज की प्रधानाचार्य हेमलता रेड्डी ने स्वर्ण जयंती समारोह के कार्यक्रम के बारे में विवरण देते हुए बताया," कॉलेज की स्थापना वर्ष 1961 में हुई थी और स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन इसके शिक्षक और पूर्व छात्र मिलकर कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के लिए त्रिमुला त्रिरूपति देवस्थानम (टीटीडी) ने बड़े पैमाने पर धन मुहैया कराया है।"
समारोह के उद्घाटन और राष्ट्रपति के संबोधन के बाद इस अवसर को याद रखने के लिए विशेष टिकटों को जारी किया जाएगा।
कॉलेज में परीक्षा के दौरान सर्वोच्च स्थान हासिल करने वाले तीन छात्रों को पाटील मेडल भी प्रदान करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications