दिल्ली में डेंगू के 17 नए मामले उजागर
दिल्ली नगर निगम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.के. यादव ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली में बुधवार को डेंगू के 17 और मामले सामने आए। राजधानी में इससे किसी के मरने की जानकारी नहीं मिली है।"
उन्होंने बताया कि दिल्ली में इस साल अभी तक 157 लोग मच्छरजनित बीमारी डेंगू से संक्रमित हुए हैं। दिल्ली में इस साल डेंगू से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications