फैसल ने जामिया के छात्रों को सफलता के गुर सिखाए
विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 'सेंटर फॉर कोचिंग एण्ड करियर प्लानिंग' के द्वारा मंगलवार को आयोजित एक संवाद सत्र में फैसल ने छात्रों से बातचीत की।
विश्वविद्यालय की मीडिया समन्वयक सिमी मल्होत्रा ने कहा, "फैसल से बातचीत करने के लिए बड़े पैमाने पर छात्र एकत्रित हुए और उन्होंने बहुत से सवाल किए। फैसल ने इस दौरान युवाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए प्रेरित करने की कोशिश की।"
मल्होत्रा ने बताया, "फैसल ने संबोधन के दौरान जामिया में मौजूद होने को लेकर खुशी जाहिर की और उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता आम जनता और प्रशासन के बीच की दूरी को कम करना रहेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications