आजाद की जांच आंध्र पर निर्भर, नक्सलियों को विदेशी मदद नहीं : चिदंबरम (लीड-1)

चिदंबरम लोकसभा में उन आरोपों का जवाब दे रहे थे, जिनमें कहा गया था कि आजाद को फर्जी मुठभेड़ में मारा गया था। चिदंबरम ने कहा, "मैं जांच के लिए अपने स्तर से सभी संसाधन मुहैया कराऊंगा।"

चिदंबरम ने आजाद को आंध्र प्रदेश में हत्या के कई मामलों का आरोपी बताया। उन्होंने कहा कि चूंकि यह घटना आंध्र प्रदेश में घटी है, लिहाजा इस मामले की जांच का आदेश देना राज्य सरकार पर निर्भर करता है।

ज्ञात हो कि सोमवार को लालगढ़ में अपने एक भाषण में रेल मंत्री ममता बनर्जी ने आजाद की हत्या की जांच कराए जाने की मांग की थी। इसके बाद नक्सलवाद से निपटने को लेकर सरकार की स्थिति पर प्रधानमंत्री से स्पष्टीकरण की मांग उठने लगी है।

दूसरी ओर चिंदबरम ने राज्यसभा में कहा कि गैर कानूनी संगठन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) को किसी विदेशी एजेंसी या सैन्य संगठन से वित्तीय या अन्य सहयोग मिलने के बारे में सरकार के पास कोई साक्ष्य नहीं है।

प्रश्न काल के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "इसका कोई साक्ष्य नहीं है कि भाकपा (माओवादी) ने विदेशों से या किसी सैन्य संगठन से कोई मदद हासिल की है। नक्सलियों के नेपाल के संगठनों से संबंध की खबरें हैं लेकिन उनकी पुष्टि नहीं हुई है।"

गृह मंत्री ने कहा कि नक्सली बांग्लादेश और म्यांमार से तस्करी के माध्यम से हथियार हासिल कर रहे हैं। चिदंबरम ने कहा, "नक्सलियों को चीन से सहयोग मिलने के भी कोई साक्ष्य नहीं हैं। वे देश में जबरन वसूली के माध्यम से कोष जमा करते हैं।"

उन्होंने कहा कि सरकार फिर भी इस मामले की जांच करेगी और दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+