आजाद की मौत की जांच का आदेश देना आंध्र पर निर्भर : चिदंबरम
चिदंबरम लोकसभा में उन आरोपों का जवाब दे रहे थे, जिनमें कहा गया था कि आजाद को फर्जी मुठभेड़ में मारा गया था। चिदंबरम ने कहा, "मैं जांच के लिए अपने स्तर से सभी संसाधन मुहैया कराऊंगा।"
चिदंबरम ने आजाद को आंध्र प्रदेश में हत्या के कई मामलों का आरोपी बताया। उन्होंने कहा कि चूंकि यह घटना आंध्र प्रदेश में घटी है, लिहाजा इस मामले की जांच का आदेश देना राज्य सरकार पर निर्भर करता है।
ज्ञात हो कि सोमवार को लालगढ़ में अपने एक भाषण में रेल मंत्री ममता बनर्जी ने आजाद की हत्या की जांच कराए जाने की मांग की थी। इसके बाद नक्सलवाद से निपटने को लेकर सरकार की स्थिति पर प्रधानमंत्री से स्पष्टीकरण की मांग उठने लगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications