7 आरटीआई कार्यकर्ताओं ने खतरे की शिकायत की: सरकार

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) को सूचना का अधिकार कानून (आरटीआई) का उपयोग करने वाले सात लोगों को धमकियां मिलने की शिकायतें मिली हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बुधवार को लोकसभा में कहा, "सीआईसी ने इन शिकायतों की जांच की है और जरूरी आदेश जारी किए हैं।"

मुख्य सूचना आयुक्त कह चुके हैं कि सीआईसी के पास आरटीआई कार्यकर्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए न तो कोई तंत्र है और न कोई नीति निर्देश मौजूद हैं। चव्हाण ने सीआईसी की इस बात को भी खारिज किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता और आपराधिक प्रक्रिया संहिता में इस तरह की धमकियों से निपटने के लिए पर्याप्त प्रावधान हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+