प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक यह बातचीत करीब आधे घंटे चली।
बयान में कहा गया, "दोनों नेताओं ने संसद के मानसून सत्र, जम्मू एवं कश्मीर के मौजूदा हालात, कृषि से संबंधित मुद्दों और असिंचित जमीन पर खेती के मुद्दों पर बातचीत की।"
बयान के मुताबिक दोनों नेताओं ने आंतरिक सुरक्षा के मामलों के अलावा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।
कश्मीर में 11 जून के बाद से सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 50 लोगों की मौत के बाद प्रधानमंत्री द्वारा मंगलवार को दिए गए बयान के बाद राष्ट्रपति से उनकी यह मुलाकात हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications