दिल्ली में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

शहर के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश के चलते अधिकतर सड़कों पर पानी भर गया है। दफ्तरों से निकलते वक्त लोग जाम में फंस गए। आईटीओ, कनॉट प्लेस, मूलचंद, आश्रम, नांगलोई, धौलाकुआं, नारायणा, पंचकुइयां रोड, आजाद मार्केट, भजनपुरा, डीएनडी फ्लाईओवर, शंकर रोड, लाजपत नगर, सरोजनी नगर, लोधी रोड में पानी भरने की वजह से घंटों जाम लगा रहा।

इसके अलावा दिल्ली के बाहरी इलाकों नोएडा, फरीदाबाद में भी मूसलाधार बारिश हुई। इसकी वजह से कई जगहों पर पानी भर गया है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

इधर, जल निकासी का बेहतर इंतजाम न होने की वजह से दिल्ली सचिवालय में भी पानी भर गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना जाहिर की है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापामन 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+