राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर दिल्ली में पोस्टर हटाओ अभियान
दिल्ली के शहरी विकास मंत्री ए.के. वालिया ने नागरिक इकाइयों और पुलिस को इस अभियान को सफल बनाने के लिए विशेष सख्ती बरतने का निर्देश दिया है।
इस अभियान के तहत सार्वजनिक संपत्तियों पर पोस्टर और बैनर लगाने वालों तथा सार्वजनिक दीवारों पर लिखने वालों के खिलाफ भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
वालिया ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए दिल्लीवासियों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील है। उन्होंने कहा है कि त्यौहारों को देखते हुए पोस्टर, बैनर और दीवारों पर लिखने में शामिल होने की बजाय दिल्लीवासी शहर को सुंदर बनाने में योगदान दें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications