संयुक्त राष्ट्र की पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पाकिस्तान में मानसून की भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई है और इसकी चपेट में आने से 1,600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा बड़े पैमान पर नुकसान भी हुआ है।
पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता मौरिजियो गुइलियनो ने कहा कि देश में भारी बाढ़ से 1.4 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें 60 लाख बच्चे शामिल हैं और इनमें से आधे से अधिक का जीवन बचाने के लिए तुरंत मदद की जरूरत है।
गुइलियनो ने बताया, "मरने वालों की संख्या 2,000 से कम है, लेकिन तुरंत उनके रहने, भोजन, स्वास्थ्य के लिए कुछ इंतजाम नहीं किया गया तो कुपोषण और गंभीर बीमरियों की चपेट में आने से यह संख्या और बढ़ सकती है।"
उन्होंने बताया, "अगर मौतों के दूसरे दौर को रोकना है तो हमें जल्दी में काम करना होगा।"
रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रांत पंजाब और दक्षिण के सिंध प्रांत में 24 घंटे से अधिक बारिश होने की वजह से दर्जनों और गांव पानी में डूब गए हैं।
दुनिया के कई देशों ने पाकिस्तान को करोड़ों डॉलर सहायता के रूप में देने का वादा किया है, लेकिन यह मदद धीरे-धीरे ही पहुंच रही है। उधर, राहत में हो रही देरी को लेकर लोगों की सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications