ब्रिटेन में 18 भारतीय प्रवासी गिरफ्तार
'यूके बॉर्डर एजेंसी' (यूकेबीए) ने पश्चिमी लंदन की दो कंपनियों से अवैध कामगारों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक लेस्टर स्थित वस्त्र निर्माता कंपनी है जबकि दूसरा एबरडीन का एक रेस्तरां है।
भारत स्थित ब्रिटिश उच्चायोग द्वारा बुधवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा गया है कि यूकेबीए द्वारा अवैध तौर पर काम करने वालों, फर्जी शादियों, फर्जी कॉलेजों और संगठित आव्रजन अपराध से निपटने के लिए चलाए गए एक राष्ट्रीय अभियान के तहत 22 से 29 जुलाई के बीच ये गिरफ्तारियां हुईं।
वक्तव्य में कहा गया है कि उन्हें ब्रिटेन से वापस भेजने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
चार व्यवसायिक कंपनियों को चेतावनी जारी कर कहा गया था कि कामगारों को उनकी सही जानकारी दिए बिना ही काम पर रखने के लिए उन्हें 180,000 पाउंड तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।
ब्रिटेन के आव्रजन मंत्री डेामियन ग्रीन का कहना है, "हम अवैध प्रवासियों के ब्रिटेन आने को हमेशा की अपेक्षा कठिन बनाने के लिए कटिबद्ध हैं। अवैध आव्रजन से सार्वजनिक सेवाओं, स्थानीय समुदायों और वैध व्यवसायों पर एक ऐसे समय में दबाव बढ़ रहा है जबकि यह देश इसे वहन नहीं सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications