पूर्वोत्तर में सेना का विशेष भर्ती अभियान (लीड-1)
असम के सिल्चर में सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल संजीव बाजपेयी ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, "सेना में भर्ती होने के लिए आवश्यक योग्यताओं में पूर्वोत्तर के युवाओं के लिए न्यूनतम लंबाई 157-160 सेंटीमीटर रखी गई है, जबकि देश के बाकी हिस्सों के युवाओं के लिए इसे 169 सेंटीमीटर रखा जाता है।"
उन्होंने कहा कि सेना में सैनिकों, सैनिक क्लर्क, स्टोरकीपर्स और अन्य पदों पर भर्ती के लिए जनजातीय समुदाय के लोगों के लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा आठवीं तय की गई है और अन्य लोगों के लिए कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करना आवश्यक होता है।
वर्ष 2001 में हुई जनगणना के अनुसार पूर्वोत्तर में कुल आबादी 38,857,769 का 27 फीसदी हिस्सा जनजातीय लोग हैं।
त्रिपुरा में 23 अगस्त से शुरू हो रही एक सप्ताह तक चलने वाली भर्ती प्रक्रिया से पहले बाजपेयी ने कहा, "पूर्वोत्तर के जो भी युवा सेना में भर्ती होना चाहते हैं, हम उन्हें सेना में शामिल करेंगे, चाहे उनकी तादाद कितनी भी हो। बस उनको मापदंड पूरा करना होगा। उनके के लिए कोटा या रिक्त पद की कोई अलग से व्यवस्था नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications