नक्सलियों की धमकी के बाद ठेकेदार ने आत्महत्या की
पुलिस ने बताया कि कोंदाबारेदी गांव के मंदागीं सुब्बाराव ने रायगाड़ा जिला मुख्यालय स्थित नक्सल-विरोधी प्रकोष्ठ के कार्यालय के अंदर एक कमरे में फांसी लगा ली। यहां वह एक अगस्त से ठहरा हुआ था।
पुलिस अधीक्षक अनूप कृष्ण ने आईएएनएस को बताया, "उसे अपनी जान का खतरा था क्योंकि नक्सली उसे पुलिस का मुखबिर मानते थे। इसको लेकर वह तनाव में था।"
कृष्ण ने बताया कि एक पुलिसकर्मी सुब्बाराव के कमरे का सहयोगी था। उसके (पुलिसकर्मी) कमरे से बाहर जाने के बाद उसने आत्महत्या की।
उन्होंने बताया कि जुलाई के आखिरी सप्ताह में नक्सली सुब्बाराव को एक नजदीकी जंगल में उठा ले गए थे और उसकी पिटाई की थी। नक्सलियों ने बाद में उसे धमकी देकर छोड़ दिया था तब से वह डरा हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications