मदनी की गिरफ्तारी के बारे में सूचना नहीं : बालाकृष्णन
कर्नाटक पुलिस की चार सदस्यीय टीम मंगलवार को केरल पहुंची थी और इसी चलते मदनी के गिरफ्तार होने की अटकले लगाई जा रही हैं।
बालाकृष्णन ने पत्रकारों को बताया कि मदनी की गिरफ्तारी के बारे में न तो सरकार को जानकारी है और न ही राज्य के पुलिस महानिदेशक को।
उन्होंने कहा, "कर्नाटक की पुलिस टीम ने कोल्लम के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की थी, लेकिन उनके आने के बारे में न सरकार को कोई सूचना दी गई और न ही गृह सचिव या पुलिस महानिदेशक को इसके बारे में बताया गया। मदनी की गिरफ्तारी दोनों राज्यों के पुलिस विभागों के बीच बातचीत के बाद ही हो सकेगी।"
जैसे ही कर्नाटक पुलिस के यहां पहुंचने का पता चला, सैकड़ों समर्थकों ने अनवरसेरी में स्थित पीडीपी के कार्यालय को घेर लिया। कार्यालय में ही मदनी का आवास भी है।
मदनी द्वारा अस्वस्थता की शिकायत किए जाने पर मंगलवार रात उसकी जांच भी की गई थी।
गौरतलब है कि बेंगलुरू में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों में एक महिला की मौत हो गई थी और छह घायल हो गए थे।
इस मामले में पिछले साल भारत-बांग्लादेश सीमा पर लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य टी. नजीर के पकड़े जाने के बाद मदनी और उसकी पत्नी सूफिया भी जांच के घेरे में आए थे। नजीर को बेंगलुरू पुलिस की हिरासत में रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications