ब्रिटेन में फेसबुक का विकास 'रुका'
इस वजह से पिछले छह महीने में ब्रिटेन में इसके विकास की गति बिल्कुल धीमी हो गई है। इसके बावजूद ब्रिटेन में इस वेबसाइट के सदस्यों की संख्या 2.5 करोड़ पहुंच चुकी है।
सर्वाधिक सदस्य अमेरिका के हैं जबकि इंडोनेशिया तीसरे और तुर्की चौथे स्थान पर है। फेसबुक ने जुलाई में अपना 50 करोड़वां सदस्य पंजीकृत किया है।
ब्रिटेन में हालांकि इस वेबसाइट पर समय बिताने वाले लोगों की संख्या में पिछले छह महीनो में कमी आई है। दिसंबर 2009 में यहां के सदस्यों ने फेसबुक पर 30 मिनट समय बिताया था जबकि जुलाई 2010 में यह समय 27.36 मिनट रहा।
इस तरह छह महीने में लगभग तीन मिनट की गिरावट आई है। इसके बावजूद फेसबुक ब्रिटेन की दूसरी सर्वाधिक लोकप्रिय वेबसाइट है। गूगल पहले स्थान पर है।
हिटवाइज रिसर्च के निदेशक रोबिन गोड मानते हैं कि फेसबुक की स्थिति में स्थिरता आई है। उन्होंने कहा, "पिछले पांच वर्षो में फेसबुक ने सर्वाधिक सदस्य बटोरे लेकिन बीते छह महीनों में इसकी रफ्तार में स्थिरता देखी जा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications