सऊदी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे : अलकायदा

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यमन में अलकायदा के दूसरे नबंर के प्रमुख सदस्य सईद अली अल-शिहरी ने एक आडियो संदेश में सऊदी को यह धमकी दी है।

अल-शिहरी ने कहा, "सऊदी अरब की सेना में कुछ लोगों ने हमसे कहा है कि वे अलकायदा के शिविरों में आने को इच्छुक हैं। वे हमारे आदेश का इंतजार कर रहे हैं।"

इस आतंकवादी ने कहा, "अरब प्रायद्वीप में अमेरिका द्वारा चलाए जा रहे युद्ध के साथ सऊदी अरब सरकार के गठजोड़ के बारे में सेना के ये सदस्य हमेशा सबूत मुहैया कराते हैं।"

उसने कहा, "हमने सेना की उन सदस्यों से कहा है कि वे सऊदी अरब के शाही परिवार, सरकार, सेना, सुरक्षा और वायुसेना के बारे में पूरी जानकारी इकट्ठा करें।"

अल-शिहरी गुआंटोनामो खाड़ी की जेल का कैदी रह चुका है। उसने अपने एक अन्य आडियो संदेश में कहा था कि सऊदी अरब में अलकायदा के स्थानीय संगठन बनाए जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+