मोबाइल फटने से किशोर की आंख में गहरी चोट
विदिशा जिले के सत्ताखेड़ी गांव के बारेलाल (17 वर्ष) ने मंगलवार को जैसे ही मोबाइल पर आई कॉल को रिसीव किया, बैटरी फट गई। इससे बारेलाल की आंख और हाथ में चोट आई है। बारेलाल को भोपाल के बैरागढ़ इलाके में स्थित एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
बारेलाल का इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि उसके आंख का कॉर्निया फट गया है और घाव गहरा है। ऑपरेशन के बाद ही आंख की स्थिति का पता चल सकेगा। बारेलाल ने बताया कि जिस आंख में चोट लगी है उससे दिखाई नहीं दे रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications