भ्रष्टाचार में डूबी है निशंक सरकार : कांग्रेस
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरक सिंह रावत ने कहा, "राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की बजाय अपने कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत करने में लगी है। सरकार जनता की गाढ़ी कमाई को फिजूल खर्चो में उड़ा रही है। "
उन्होंने कहा, "पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्य रूप से दो मुद्दे उठाए थे। पहला लालबत्तियों का था तो दूसरा घोटालों के मनगढ़ंत आरोप से जुड़ा था। परंतु भाजपा सत्ता में आते ही ये दोनों मुद्दे भूल गई। अब भाजपा सरकार लालबत्तियां धड़ल्ले से बांट रही है। यह सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।"
दूसरी ओर लालबत्ती बांटे जाने के सवाल पर भाजपा ने सरकार के निर्णय को सही ठहराया है। पार्टी के सह-प्रवक्ता सतीश लखेड़ा ने कहा, "सभी जिम्मेदारियां योग्य और जिम्मेदार लोगों को दी गई हैं। विकास के कार्यो को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा आवश्यक निगम एवं बोर्डो का ही गठन किया गया है।"
उधर, 'जिला पंचायत संगठन' के अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्षों को भी राज्य मंत्री का दर्जा दिया जाए और उनके मानदेय में भी बढ़ोतरी होनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications