नक्सलियों को विदेशी मदद के कोई साक्ष्य नहीं : चिदंबरम
प्रश्न काल के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "इसका कोई साक्ष्य नहीं है कि भाकपा (माओवादी) ने विदेशों से या किसी सैन्य संगठन से कोई मदद हासिल की है। नक्सलियों के नेपाल के संगठनों से संबंध की खबरें हैं लेकिन उनकी पुष्टि नहीं हुई है।"
गृह मंत्री ने कहा कि नक्सली बांग्लादेश और म्यांमार से तस्करी के माध्यम से हथियार हासिल कर रहे हैं।
चिदंबरम ने कहा, "नक्सलियों को चीन से सहयोग मिलने के भी कोई साक्ष्य नहीं हैं। वे देश में जबरन वसूली के माध्यम से कोष जमा करते हैं।"
उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले की जांच करेगी और दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications