प्रेमिका को रोकने के लिए बम की अफवाह फैलाई
समाचार 'पीपुल्स डेली' के अनुसार मंगलवार को हेनान प्रांत के 21 वर्षीय तियान यू को कायफेंग शहर की एक अदालत ने डेढ़ साल की सजा सुनाई।
तियान नहीं चाहता था कि उसकी प्रेमिका शंघाई एक्सपो में जाए। जब वह उसे मनाने में असफल रहा तो यह तरकीब निकाली। उसने 8 मई को हेनान प्रांत की राजधानी झेंग्झो में स्थित जिंगझेंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फोन करके बम की झूठी अफवाह फैला दी।
अदालत के प्रवक्ता ने कहा कि इस अफवाह के कारण वहां जांच के लिए आठ उड़ानों में देरी हुई। दोबारा 1,200 से ज्यादा यात्रियों और उनके सामानों की जांच की गई जिसकी वजह से 200,000 (29,530 डॉलर) युआन से ज्यादा का आर्थिक नुकसान हुआ। उसकी सूचना गलत होने के बाद उसी दिन टियान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications