विश्व रिकॉर्डधारी खिलाड़ियों के लिए हिमाचल में खास पैकेज
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "तीन से 14 अक्टूबर के बीच होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान राज्य का भ्रमण करने वाले विश्व रिकॉर्डधारी खिलाड़ियों को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की तरफ से एक सप्ताह की मुफ्त आतिथ्य सेवा मुहैया कराई जाएगी।"
प्रवक्ता ने बताया कि खिलाड़ी यहां के परंपरागत व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे।
राज्य सरकार की योजना खेलों को दौरान आने वाले पर्यटकों को ब्रिटेन के प्रभाव में रहने वाले शिमला, धर्मशाला, कसौली, डलहौजी, धर्मपुर, डगशाई और सुबाथू जैसे शहरों में आकर्षित करने की है। पिछले साल 1.1 करोड़ पर्यटकों ने राज्य का भ्रमण किया था जिसमें 400,583 विदेशी थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications