दहेज के लिए महिला को जलाया
नोएडा। महिलाओं और युवतियों के साथ होने वाले अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं लेता। महिलाएं ना सड़कों पर सुरक्षित हैं और ना अपने घर में। ग्रेटर नोएडा में दहेज को लेकर 22 वर्षीय एक युवती को जलाकर मार डालने का मामला सामने आया है।
शनिवार को यह युवती ग्रेटर नोएडा स्थित अपने घर में मृत पाई गई। पुलिस का कहना है उसके शरीर पर जलने के निशान मौजूद थे। रेशमा नाम की इस युवती की शादी पेशे से ठेकेदार इसरार के साथ हुई थी। पुलिस का कहना है सूचना मिलने पर जब वो रेशमा के घर पहुची तो उस वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था और रेशमा के जले हुए शरीरे के पास मिट्टी के तेल का डिब्बा रखा था।
रेशमा के पिता अब्दुल हमीद ने आरोप लगाया है कि रेशमा के ससुराल वाले शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। रेशमा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने रेशमा के पति इसरार, देवर इरफान, मां खातून और दो बहनों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनकी तलाश शुरु कर दी है।













Click it and Unblock the Notifications