बुजुर्ग महिला ने पति को चाकू मारा

न्यूयार्क। पति की बीमारी से उकतायी एक बुजुर्ग महिला ने अंत में खुद ही अपने पति को चाकू मार कर उन्हे इस बीमारी और इस दुनिया दोनों से मुक्ति दिला दी। दिल दहला देने वाली इस घटना का गवाह बना अमेरिका के न्यूजर्सी का मोनरो कस्बा। यहां 75 साल की एक महिला ने अपने 80 साल के पति की चाकू मारकर हत्या कर दी।

पढ़ें - अपराध की खबरें

स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूयार्क पोस्ट' में पुलिस के हवाले से छपी एक खबर के बताया गया है कि रुथ जुकर ने अपने पति हार्वे जुकर की हत्या कर दी है। बुजुर्ग दंपति मोनरो में सेवानिवृत सामुदायिक कालोनी में रह रहे थे। अखबार के मुताबिक हार्वे के शरीर पर चाकुओं के घाव के निशान मिले हैं। उनका शव उस समय बरामद किया गया जब उनके पुत्र स्कॉट घर पहुंचे थे। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

हार्वे के पड़ोसियों के मुताबिक वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनके गिरते स्वास्थ्य को देखकर उनकी पत्नी काफी तनाव में रहती थीं। दोनों की शादी 50 साल पहले हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+